ED kya hota hai – Ed kya hai और Ed कैसे काम करती है 2023

Spread the love

नमस्कार दोस्तो आज हम बात करने वाले है की Ed kya hai और Ed कैसे काम करती है। हम आए दिन न्यूज और पत्रिका में Ed के बारे में अक्सर खबर पढ़ते रहते है लेकिन असल में ED के बारे बहुत सारे लोग नही जानते और आपको पता है की अधूरा ज्ञान तन और मन दोनों के लिए सही नही होता।  इसीलिए आज hindigullak आपके लिए इस आर्टिकल में ED के बारे में संपूर्ण जानकारी लेके आए है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप किसी से भी ED के बारे में बहस कर सकते है। ओर उनको बता सकते है की Ed kya hota hai।

 

ED Kya Hai – Ed क्या होता है 

 

Ed-kya-hai

 

साथियों पिछले 2 सालो से ED के समाचार लगभग आते रहते है और समूचे भारत में चर्चा का विषय बन जाता है। क्यूंकी ED बड़े बड़े दिग्गज लोगों के ठिकानों पर छापे मारकर करोड़ों की नकदी जब्त करती है ।  ED भारत सरकार के वित मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करने वाली एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है। 

 

ED आय से अधिक संपत्ति, Money Laundering, विदेशी संपति मामलो की जांच करती है। ऑर उनसे संबंधित लोगो से पूछताछ करती है।  एकसर हम खबरों में पढ़ते है की आज Ed का छापा पड़ा है जहां से करोड़ो रुपए बरामद हुए जो आय से अधिक संपत्ति दर्शाता है। यही हम जानते है। लेकिन ED के बारे में बहुत सारी बाते होती है जो 95% लोग नही जानते है। तो चलिए जानते है की Ed kya hai और Ed कैसे काम करती है। तो आप इस लेख अंत तक जरूर पढे । 

 

ED का FULL Form क्या होता है

 

 

ED का Full Form :- Enforcement Directorate या Directorate Genral of Economic Enforcement है।

Ed का full form in hindi में जाने तो इसका मतलब प्रवर्तन निदेशालय या आर्थिक प्रवर्तन महानिदेशालय होता है। Ed की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत में बढ़ रहे भष्टाचार को खत्म करना है। और हमारे देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। ED संस्था को भारत सरकार के अधीन एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है। जो खुफिया तौर पर अपना काम बिना किसी रुकावट के करती है। जो पिछले 2 साल से काफी एक्टिव नजर आ रही है। ED का मुख्यालय नई दिल्ली में है। ओर इसके अलावा भी भारत के अलग अलग शहर में सहायक मुख्यालय भी मौजूद है।

 Zip code क्या होता है 

UPI क्या होता है 

Ed क्यों सुर्खिया में है

साथियों ED वैसे स्वतंत्र वित्तीय जांच एजेंसी है लेकिन ED पर एक्सर आरोप लगता रहता है की यह एजेंसी सरकार के कहने पर विरोधी पार्टी के ठिकानों पर छापा मारती है और उनको कुचलने की कोशिश करती है।


1 कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के सहयोगी पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर ED ने छापा मारकर 50 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की है

2 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में ED लंबे समय से पूछताछ करती आ रही है ये दोनो केश काफी चर्चित है और इनके वजह से ED पर आरोप भी लगते है। 

 

 

ED kya hai । ED क्या है 

 

Ed यानी की प्रवर्तन निदेशालय जो भारत सरकार के वित मंत्रालय के तहत काम करती है। यह एक खुफिया वित्तीय एजेंसी है। जो दिग्गज हस्तियां की अवैध संपति पर खुफिया नजर रखती है। यह संस्था विदेशी संपति, मनी लांड्रिंग, आय से अधिक संपत्ति होने पर जांच करती है, उसे गिरफ्तार करती है और पूछताछ भी करती है।

इस संस्था में Indian Revenue Service (IRS), Indian police service (IPS), Indian Corporation law Service और Indian Administrative service ( IAS)  के अधिकारी काम करते है। Ed की स्थापना 01 मई 1956 को भारत में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुई थी। Ed का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके अलावा ED के 4 और मुख्य कार्यालय है जो मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, और चंडीगढ़ में स्थित है तो उम्मीद है जान गए की ED क्या है तो चलिए अब बात करते की Ed काम कैसे करती है

 

ED क्या है और ED के अधिकार क्या क्या है 

 

• ED विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम फेरा 1973 और फेमा 1999 के अंतर्गत वित्तीय जांच करने का अधिकार प्राप्त है।
• ED को जांच, जब्ती, गिरफ्तारी और अभियोजन की करवाई करने का अधिकार प्राप्त है।
• यह एजेंसी भगोड़े अपराधियों की संपति को कुर्क करने का अधिकार प्राप्त करती है जैसे नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी जैसे भगोड़ों की संपति को ED द्वारा कुर्क किया गया था।

किस कानून के तहत ED करवाई करती है

1 धन शोधन निवारण अधिनियम 2022 (PMLA) :- यह एक अपराधिक कानून है जिसे धन को रोकने के लिए अधिनियमित किया गया है। Ed को इस अपराध से संबंधित आय का पता लगाना होता है, जांच करना होता है, संपत्ति को अस्थाई रूप से अटैच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करके उन पर विशेष अदालत द्वारा मुकदमा चलाया जाता है और उनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई।

2 विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (FEMA):-  इस कानून के तहत विदेशी व्यापार और भुगतान की सुविधा से संबंधित यह कानून लाया गया है भारत में विदेशी मुद्रा बाजार के व्यवस्थित विकास और व्यवस्थित तरीके से रखरखाव को बढ़ावा देने के लिए इस कानून को अधिनियमित किया गया है। इसमें गड़बड़ी नजर आने पर ईडी को जांच के साथ जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है।
3 भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 (FEOA):- यह कानून उन अपराधियों के लिए बनाया गया है जो भारतीय कानून प्रक्रिया से बचने के लिए भारत छोड़कर भाग गए या भागने की संभावना है तो उसे रोकने के लिए इस कानून को बनाया गया है। इस कानून के तहत ऐसे भगोड़े अपराधी जो भारत छोड़कर भाग गए हैं उनकी संपत्ति को कुर्क करना और उनकी संपत्तियों को भारत सरकार के साथ अटैच करने का प्रावधान किया गया है इसके तहत संपूर्ण कार्रवाई ED को जिम्मेदारी दी गई है।

4 विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम 1973 (FERA) :-

 

ED का क्या काम होता है ?

Ed का काम आय से अधिक संपत्ति, विदेशों में खरीदी गई संपत्ति, मनी लांड्रिंग, अवैध संपति की जांच का काम खुफिया तरीके से करती है।  और और उस जांच के अंतिम क्षण तक पहुंचाने का काम ED करती है।

 

Ed कैसे बने ?

Ed (प्रवर्तन निदेशालय) बनने के लिए व्यक्ति को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना होगा। उसके बाद उम्मीदवार को इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस और सीआईडी में से किसी एक पद पर कार्यरत होना आवश्यक है। उसी में से आगे उस उम्मीदवार को ईडी प्रवर्तन निदेशालय में अप्वॉइंट किया जाता है

ईडी का पूरा नाम क्या है?
Ed का पूरा नाम प्रवर्तन निदेशालय है जिसे इंग्लिश में ED की फुल फॉर्म Enforcement Directorate है

ईडी जांच क्या है?
ईडी भारत सरकार में वित मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली खुफिया विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है। जो दिग्गज हस्तियो की अवैध और आय से अधिक संपत्ति की जांच करती है और यही ईडी जांच है।

Ed का गठन कब हुआ ?
Ed की स्थापना 01 मई 1956 को हुई थी।

 

निष्कर्ष

साथियों उम्मीद करता हु आज का आर्टिकल पढ़कर आप जान गए होंगे की ED kya hai और Ed कैसे काम करती है।  हमने इस आर्टिकल में आपको Ed के बारे में संपूर्ण रिसर्च करके यह जानकारी आप तक लाने का प्रयास किया है।
अगर आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो कॉमेंट करके जरूर बताना ओर अपने दोस्तो और फैमिली मेंबर के साथ जरूर शेयर करना ताकि वो भी जान सके कि आखिर ED kya hai और कैसे काम करती है।

इसी तरह के बेहतरीन जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग Hindigullak को नियमित पठन कर सकते है हम यहां हर रोज इसी तरह एक नए नए टॉपिक पा जानकारी देते है। हम भरोसा दिलाते है की आपको कभी निराश नही करेंगे

धन्यवाद

 

 


Spread the love